अमेठी सिटी। विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई गौरीगंज में 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त आयोजन में 10 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।
ये कंपनियां आठवीं से इंटरमीडिएट, आईटीआई और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का चयन करेंगी। अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। 15 जुलाई को 11 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल यूथ आइकन सम्मान से नवाजा जाएगा और प्रदर्शनी भी लगेगी। (संवाद)