फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज प्रधानमंत्री के सामने दिखेगी अमेठी के उत्पादों की झलक

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में लगा अमेठी मूंज प्रोड - फोटो : ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में लगा अमेठी मूंज प्रोडक्ट उद्योग।
विज्ञापन
जगदीशपुर। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में अमेठी के उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। ट्रेड शो में जिले से चार उद्यमियों और एक ओडीओपी का स्टाॅल लगेगा।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल एक्सपो 2025-26 में प्रतिभाग करने वाले अमेठी के उद्यमियों के लिए कमरा नंबर नौ में एक काउंटर ओडीओपी और 10 में तीन काउंटर एमएसएमई प्रोडक्ट के लिए मिले हैं। उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमेठी से चार काउंटर लगाए गए हैं। इनमें अमेठी मूंज प्रोडक्ट उद्योग जगदीशपुर के भवानी निषाद, हर्बल प्रोडक्ट में मृगन्धन उद्योग के विनीत तिवारी अमेठी से, बेगी बैग उद्योग जगदीशपुर के मकसूद खान, आंवला अमृत फूड प्रोडक्ट यूनिट जगदीशपुर के संजय सिंह का स्टाल लगाया गया है। भवानी प्रसाद ने दूरभाष पर बताया कि दुकान सजाने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों ने भी तैयारी का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें