फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 05 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ताला के मुकुटनाथ महादेवन धाम में जला​भिषेक व पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन के आखिरी सोमवार को शिवभक्तों का उत्साह चरम पर दिखा। बारिश के बीच सुबह से श्रद्धालु व कांवड़िये जल लेकर शिवालयों की ओर चल पड़े। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने गंगा और सरयू के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बाबूगंज सगरा आश्रम में पीठाधीश्वर मौनी महाराज की देखरेख में हुए रुद्राभिषेक के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन में अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी भी शामिल हुए। फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सिंहपुर के रामपुर पंवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा दतहरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव भक्त मनीष बाजपेई, अजय गुप्ता, सौरभ सिंह, रिंकू सिंह, राजेश यादव, प्रमोद जायसवाल, अशोक सोनी, आनंद तिवारी,शिव सागर मिश्र आदि ने जलाभिषेक किया।



अमेठी के ताला स्थित मुकुटनाथ महादेवन धाम के पुजारी शिवमंगल गिरि ने बताया कि जलाभिषेक के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक किया। संग्रामपुर के कालिकनधाम स्थित शिव मंदिर में पीठाधीश्वर श्रीमहाराज की देखरेख में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से सामूहिक पूजन कराया गया। जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र सेल कैंपस स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर और काेछित स्थित दंडेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ी।
विज्ञापन



जामों के श्री शंकर बूढे़ बाबा मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल, शाहगढ़, भादर के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें