फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में विषैले जीव के काटने से किसान की मौत

Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। तेंदुआ गांव निवासी हीरालाल यादव (35) की बृहस्पतिवार को खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय विषैले जीव के काटने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन




तेंदुआ निवासी किसान हीरालाल यादव सुबह अपने खेत में फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात विषैले जीव ने उन्हें काट लिया। इसके बाद हीरालाल की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचे।



प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचते ही हीरालाल की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग घर पहुंचने लगे। मां बड़का का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें