फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी का दोहरा प्रहार, धूप के साथ उमस ने भी सताया

Wed, 24 Jun 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान और बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप का असर बढ़ने लगा। दोपहर होते-होते गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जायस और जगदीशपुर के प्रमुख बाजारों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग पेड़ों और दुकानों की छांव में राहत तलाशते नजर आए।
विज्ञापन



दिनभर गर्म हवाओं और वातावरण में नमी के कारण उमस बनी रही। बाजारों में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी। कपड़ा, जनरल स्टोर और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घटी रही। इसके विपरीत नींबू पानी, लस्सी, गन्ने का रस, बेल का शरबत, तरबूज और खीरा बेचने वालों के यहां लोगों की भीड़ लगी रही।

गौरीगंज के राहगीर विनोद कुमार ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण कुछ देर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अमेठी के व्यापारी राजेश अग्रहरि ने कहा कि दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। संग्रामपुर के किसान रामनरेश यादव ने बताया कि खेतों में काम करना कठिन हो गया है, इसलिए सुबह और शाम के समय ही कृषि कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय पशु छायादार स्थानों पर खड़े नजर आए। कई गांवों में पशुपालकों को उनके लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं पक्षी भी पानी की तलाश में घरों और दुकानों के आसपास मंडराते दिखाई दिए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि 27 जून तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी अधिक रहने और हवा की गति कम होने के कारण उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें