फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एंटीजन जांच में चिकित्सक व दो मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव

Thu, 16 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार और बुधवार को एंटीजन जांच में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक संग दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। तीनों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजा गया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित 203 मरीजों की जांच हुई। 12 मरीजों की डेंगू और 51 की मलेरिया की जांच की गई। एंटीजन जांच में मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवक और बुधवार को अमेठी निवासी युवक डेंगू पॉजिटिव मिला।


संदिग्ध रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सक संग तीनों मरीजों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिलेगी। जरूरी दवाएं देकर मरीजों को घर भेज दिया। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि संबंधित स्थानों पर टीम को भेजकर सफाई कराने और उनके परिजनों के सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें