फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक सील रहेगा बाजार शुकुल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। जिला प्रशासन को शनिवार देर मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में बाजार शुकुल थाने का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला था। सिपाही के पॉजिटिव मिलने के बाद थाने को सील कराते हुए सभी पुलिस अफसर व पुलिस कर्मियों को 48 घंटे के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। रविवार को थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम आई 345 सैंपलों की रिपोर्ट में 344 को निगेटिव तो एक को पॉजिटिव बताया गया था। जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली वह बाजार शुकुल थाने में तैनात सिपाही निकला। सिपाही के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शनिवार रात में ही पॉजिटिव मिले सिपाही को एल-वन अस्पताल असैदापुर में आइसोलेट कराते हुए उसका इलाज शुरू करा दिया गया।
डीएम अरुण कुमार के आदेश पर पूरे थाना परिसर को सील कराते हुए सभी पुलिस अफसर व सिपाहियों को थाने से दो किलोमीटर दूर स्थित एक महाविद्यालय में 48 घंटे के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। रविवार सुबह थाने में तैनात एसओ समेत समस्त उपनिरीक्षक, दीवान व सिपाहियों की सैंपलिंग कराकर जांच लिए भेज दिया गया है। थाने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पूरे थाना परिसर, कार्यालय व आवासीय भवनों तथा वाहनों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अन्य थानों से 16 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसमें से आठ दिन में तो आठ आरक्षी रात्रि में ड्यूटी करेंगे। यह सिपाही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना व प्रकरण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करने का काम करेंगे।
सीओ संतोष सिंह ने बताया कि बाजार शुकुल थाने में एसओ रवींद्र सिंह समेत छह उपनिरीक्षक की तैनाती है। इसके अलावा दस दीवान, 27 पुरुष आरक्षी, पांच महिला आरक्षी की तैनाती है। आठ आरक्षी थाने से बाहर कमरा लेकर रहते हैं लेकिन भोजन वह थाने में संचालित मेस में ही करते हैं। पीआरवी संख्या 2788 पर तैनात पुलिस कर्मी भी थाना परिसर में ही निवास करते हैं।
थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिला सिपाही कई दिनों पहले से बुखार से पीड़ित था। पैथालॉजी जांच में टाइफाइड बुखार निकलने पर दवा ले रहा था। नौ जुलाई को अचानक सीने में दर्द होने के बाद उसकी सैंपलिंग कराई गई तो शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला। कहा कि बाकी स्टाफ के सभी अफसर व कर्मी स्वस्थ हैं। रविवार को सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
थाने में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम प्रधान ललिता पाल ने पूरी ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया। प्रधान की ओर से नालियों की सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें