फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलते समय बालक को सांप ने डसा, मौत

Thu, 03 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। कस्बा निवासी अशरफी लाल अग्रहरि के पुत्र सूरज अग्रहरि (7) को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



अशरफी लाल के मुताबिक उनका पुत्र सूरज अग्रहरि मंगलवार सुबह घर के पीछे तीन साथियों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसे तेज दर्द शुरू हो गया। बेटे ने मां मीरा को शरीर में जलन और दर्द की जानकारी दी तो घर के लोग घबरा गए। आननफानन उसे शाहगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बेटे ने दम तोड़ दिया।



एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व टीम मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। ये दैवीय आपदा की श्रेणी में आता है। पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें