फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 03 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती हो रही है। जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में लोग बिजली के संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन



विभाग 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। बिजली न होने से न केवल पीने के पानी की समस्या बढ़ी है, बल्कि कल-कारखानों और खेती-किसानी पर भी असर पड़ा है। भादर, तिलोई, जायस, अमेठी, जगदीशपुर, कमरौली जैसे क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती आम हो गई है। लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है।


कमरौली के महोना उपकेंद्र के पलिया फीडर की आपूर्ति मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार दोपहर तक बंद रही। पलिया पश्चिम, कोईरालरा मुबारकपुर, सिन्दुरवा, बरसंडा पट्टी सहित दर्जनों गांवों में करीब 20 हजार लोग गर्मी में बेहाल रहे। जगदीशपुर फीडर के दुलारीनगर, पालपुर, जलालपुर तिवारी और निहालगढ़ में भी मंगलवार रात 10 बजे के बाद बिजली चली गई। बुधवार सुबह 11 बजे आधे घंटे आई, फिर कटौती हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन के कारण समस्या आई है। मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें