फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलेगा अभियान

Sat, 28 Nov 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों को अब दो दिन विशेष मौका मिलेगा। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे। नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ सूची में दर्ज नाम और अन्य विवरणों की जांच भी की जा सकेगी। अभियान में युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत दावे और आपत्तियां लेने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित है। इसी क्रम में शनिवार और रविवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। सभी बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी।

नागरिक बूथ पर जाकर अपना नाम और विवरण देख सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। अभियान के दौरान बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों, ग्राम प्रधानों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित निर्वाचन अधिकारी बूथों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी बीएलओ की उपस्थिति और जरूरी व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने नागरिकों से 28 और 29 नवंबर को अपने बूथ पर पहुंचकर नाम जांचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें