राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में खो-खो प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो में प्रतिभाग किया।
भाला फेंक के बालक वर्ग में मोहम्मद अनस प्रथम और बलराम द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंतिमा ने पहला और दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में बालक वर्ग से बलराम प्रथम और मोहम्मद अनस द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम और अंतिमा द्वितीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन के बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, शिवा द्वितीय और लवकुश तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम, अंकिता द्वितीय और संध्या तृतीय रहीं। खो-खो के बालक वर्ग में बलराम की टीम प्रथम और मोहम्मद अनस की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग में आरती, खुशी और राधिका की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।