फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई 837 की सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना महामारी के बीच जिले में अब तक 837 लोगों को संभावित कोरोना कैरियर मानते हुए सैंपलिंग कराई गई है। अब तक पाए गए 27 संक्रमितों में से चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद जिले में 19 मई तक 837 संभावितों की सैंपलिंग कराई गई है। इनमें से 746 सैंपल की रिपोर्ट जिला प्रशासन को मिल चुकी है। जांच केंद्र से आई रिपोर्ट में में अब तक जिले में 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इनमें से चार की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि 23 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिले मरीजों के बाद जिले में अब तक कुल दस कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। 113 स्थलों को हाट स्पाट एरिया के रुप में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें से 213 लोगों की रैंडम सैंपलिंग भी कराई गई है। जिले में अब तक कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। डीएम अरुण कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती जा रही है।
संक्रमित मरीज वाले गांव व मोहल्लों के अलावा भी जिले में जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही साफ-सफाई का अभियान संचालित है। कहा कि जहां भी संक्रमित पाए जा रहे हैं वहां पूरे इलाके को सील कर प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें