फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खाली हाथ लौटे 800 उपभोक्ता

Tue, 14 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई में सिलिंडर लेने के लिए मौजूद उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। एजेंसी पर सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंचने से सोमवार को भी उपभोक्ता गैस के लिए तरस गए। सिलिंडर की आस में करीब 800 लोग तिलोई गैस एजेंसी पहुंचे, लेकिन सप्लाई नहीं पहुंचने से सभी को खाली हाथ लौटना पड़ा। दिनभर इंतजार के बाद भी राहत न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन



सुबह से ही एजेंसी के बाहर भीड़ जुटने लगी थी। पासबुक जमा करने और बुकिंग की जानकारी लेने के लिए खिड़कियों पर लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी लाइन में खड़े रहे। कई उपभोक्ता घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं पा सके। डीएसी कोड मिलने के बावजूद कई लोग वंचित रह गए।


उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी वितरण नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्पष्ट व्यवस्था के अभाव में लोगों में असमंजस बना हुआ है। तिलोई कस्बे की हुबराजा तेज धूप में बैठी रहीं। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले बुकिंग और पासबुक जमा करने के बाद भी अब तक सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन



वहीं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे वीरेंद्र तिवारी भी अस्वस्थ होने के बावजूद लाइन में खड़े रहे। दिलराजा ने बताया कि कई दिनों से बुकिंग पर्ची के लिए आना पड़ रहा है, फिर भी काम पूरा नहीं हो पा रहा।
सोमवार को क्षेत्राधिकारी के वाहन चालक भी सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन उन्हें भी तत्काल सिलिंडर नहीं मिल सका। कर्मचारियों ने संचालक से संपर्क करने की बात कही। डीएसओ शशिकांत ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें