फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आयुष अस्पताल में पहुंचीं दवाएं

Tue, 14 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बेनीपुर गांव स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेनीपुर गांव स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय में करीब आठ माह बाद आयुर्वेद और यूनानी दवाएं पहुंचने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से दवाओं के अभाव में अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित थी और ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन



मिशन के तहत आयुर्वेद विभाग में 17 प्रकार की दवाएं और यूनानी विभाग में 45 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शेष आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए ऑर्डर भी दिया गया है। दवाएं पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को मौके पर ही दवा देना शुरू कर दिया है, जिससे उपचार व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। दवाओं की कमी से ओपीडी में मरीजों की संख्या आधी रह गई थी।


कई मरीजों को बिना दवा लौटना पड़ता था, जबकि कुछ लोग मजबूरी में बाहर से महंगी दवाएं खरीदते थे। इससे गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था। बेनीपुर निवासी रामलाल ने बताया कि लंबे समय से दवा नहीं मिल रही थी। अब राहत मिली है। गौरीगंज निवासी शबनम ने कहा कि बच्चों के इलाज में दिक्कत हो रही थी, अब सुविधा हुई है।
विज्ञापन



अजीत कुमार ने बताया कि अब सरकारी अस्पताल से लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। कमला देवी ने कहा कि बाहर से दवा खरीदना मुश्किल था, अब सहूलियत मिली है। यूनानी विभाग में आईं मोनिका और रोहन ने बताया कि पहले दवा न मिलने पर उन्हें अन्यत्र इलाज कराना पड़ता था, अब अस्पताल में ही दवा मिल गई है।

प्रभारी सीएमएस डॉ. मोहम्मद कासिफ ने बताया कि आयुष मिशन के तहत दवाएं उपलब्ध हो गई हैं। शेष दवाएं भी जल्द पहुंचेंगी, जिससे मरीजों को पूरी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें