फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जा रही ट्रेन से अमेठी पहुंचे 75 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पांच जिलों के 75 प्रवासी श्रमिक उतारे गए। प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें रोडवेज की आरक्षित बसों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह करीब नौ बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन पर सवार अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, जौनपुर, अंबेडकर नगर जिले के 75 श्रमिक अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतारे गए।
यात्रियों को उनके गृह जिलों को भेजने के लिए परिवहन निगम की बसों को लगाया गया था। एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ पीयूष कांत राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ जरूरी सूचनाएं अंकित कीं।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को लंच पैकेट, पानी की बोतल देते हुए परिवहन विभाग के विभिन्न डिपो की आरक्षित बसों द्वारा राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी भी श्रमिक में कोरोना संक्रमण का लक्षण नहीं पाया गया। जिले के श्रमिकों को उनके घर भेजते हुए होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें