फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 7.42 करोड़ खर्च, तीन साल बाद भी गांवों में नहीं पहुंचा पानी

Mon, 27 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। इलाके की इक्काताजपुर ग्राम पंचायत में 7.42 करोड़ रुपये की लागत से शुरू पेयजल योजना तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी है। योजना के तहत इक्काताजपुर, सिधौली और इंदरिया गांव के 1065 घरों तक नल से जलापूर्ति का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन अब तक एक भी घर में नियमित पानी नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन




जून 2023 में कार्यदायी संस्था गायत्री कंस्ट्रक्शन को योजना का जिम्मा सौंपा गया था। इसके तहत 36,765 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने, घर-घर कनेक्शन देने और जल भंडारण के लिए टंकी निर्माण का प्रावधान था, लेकिन तय समय सीमा गुजरने के बावजूद काम अधूरा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछी ही नहीं, जबकि जहां बिछी है वहां कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। टंकी निर्माण भी अधूरा है, जिससे आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।



इंदरिया गांव के कई पुरवों में पाइपलाइन का काम शुरू ही नहीं हुआ। कुछ जगहों पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे सामग्री खराब हो रही है। जिन घरों में कनेक्शन होना था, वहां नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों को मजबूरन हैंडपंप और दूरदराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। सुबह से ही हैंडपंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। पानी लाने में महिलाओं और बच्चों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है, जिससे समय और श्रम दोनों का नुकसान हो रहा है।



कई बार की गई शिकायत
पूर्व प्रधान विमला देवी का कहना है कि योजना से राहत की उम्मीद थी, लेकिन अब तक कोई फायदा नहीं मिला। सुरजीत यादव के अनुसार कई जगह पाइपलाइन अधूरी पड़ी है। सरदार शुक्ल ने बताया कि गर्मी में हालात और खराब हो गए हैं, जबकि सुरेंद्र दुबे ने कहा कि शिकायतों के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ।



दोबारा काम जल्द शुरू होगा
अवर अभियंता जल निगम प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 2023 में ठेकेदार के गोदाम में आग लगने से पाइप जल गए थे, जिससे काम प्रभावित हुआ। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है और ठेकेदार से पत्राचार जारी है। जल्द ही कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें