फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग से 30 बीघे गेहूं की फसल व पराली जली

Mon, 08 Apr 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आग को बुझाते ग्रामीण
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव के पास रविवार को खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक डेढ़ दर्जन किसानों का 30 बीघे गेहूं की फसल व पराली जलकर राख हो गई। जिससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल इलाके में रविवार की दोपहर सत्थिन ग्राम पंचायत के पास अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। सभी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। देखते ही देखते आग ने करीब 30 बीघे गेहूं की फसल को एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान 10 बीघे तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जबकि करीब 20 बीघे गेहूं की पराली जल गई। आग से किसानों को करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सूचना के बाद भी दमकल टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इनसेटइन किसानों का हुआ नुकसान
आग से 30 बीघे गेहूं व पराली जली है। नुकसान उठाने वाले किसानों में सत्यदेव, रियाज, श्याम लाल, अनीश, इंसाद, नदीम, यासीन, फिरोज, सिराजुल निशा, अनस, जुबेर, शोएब, सतगुरु, असद, दुरपता, निजामुद्दीन, खैरूल निशा, मोहसिना, अनीस खान आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ किसानों की जीविका खेती से ही चलती है। आग में हुए नुकसान से कई किसानों की आर्थिक कमर टूट गई।
विज्ञापन


लेखपाल ने शुरू की जांच
आग से किसानों का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के नुकसान का आंकलन किया है। उनका कहना है कि चकबंदी के लेखपाल भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें