फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 70.49 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार को हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 70.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए डीएम व एसपी जहां पूरे दिन इस बूथ से उस बूथ दौड़ते रहे वहीं अन्य अफसर दिनभर बूथों पर डटे रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचक खंड एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को जिले के गौरीगंज व अमेठी में तहसील परिसर में तो जगदीशपुर, जामो, भादर, मुसाफिरखाना, सिंहपुर व बहादुरपुर में विकासखंड कार्यालय के साथ तिलोई में पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया था।
सभी नौ मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक एक-एक कर मतदाता आते रहे और अपने वोट डालकर वापस जाते रहे। कुल मिलाकर पूरे जिले में कुल 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1,542 थी जिसमें से 1087 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में कोई व्यवधान नहीं हो इसके लिए डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एएसपी दयाराम सरोज पूरे दिन भ्रमण करते रहे। इसके अतिरिक्त सेक्टर, जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मतदान की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें