फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 संक्रमित की रफ्तार कम होने के साथ संक्रमित मरीजों की मौत के एक और कड़ी जुड़ गई। सोमवार रात मुसाफिरखाना के रहने वाले एक अधेड़ की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं एसीएमओ व एक परिवार के तीन सदस्य समेत सात के संक्रमित होने तथा होम आइसोलेट व अस्पताल में भर्ती 28 के सही होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
मुसाफिखाना कस्बा निवासी श्रीराम तिवारी (86) पिछले 27 नवंबर को जांच के दौरान संक्रमित पाए गए थे। पुष्टि होने पर उन्हें असैदापुर में संचालित एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां तबीयत खराब होने पर उन्हें रविवार रात कोविड अस्पताल केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो दिन में एंटीजन, रैपिड जांच व ट्रूॅनॉट मशीन से की गई 1,753 की जांच रिपोर्ट संकलित होकर सोमवार देर शाम जिला प्रशासन को मिली। सोमवार देर रात मिली रिपोर्ट में एसीएमओ डॉ. नवीन मिश्र व भेटुआ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक परिवार के तीन सदस्य समेत सात में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो 1,746 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट 28 संक्रमित के सही होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 3,287 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3,150 ठीक हो चुके हैं तो 31 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 106 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोशन में हैं, जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें