फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 650 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बार कौंसिल चुनाव की मतदान प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। दो दिवसीय मतदान में 650 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रयागराज भेज दिया गया, जहां मतगणना होगी।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। तहसील गेट पर जांच के बाद ही अधिवक्ताओं को मतदान कक्ष में प्रवेश मिला। पूरे परिसर में कई थानों की पुलिस और पीएसी की तैनाती रही। शुक्रवार को पहले दिन 380 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था, जबकि शनिवार को 270 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में 750 मतदाता पंजीकृत हैं।


प्रदेश स्तर पर बार कौंसिल के 25 सदस्य पदों के लिए 333 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमेठी से भेजी गईं मतपेटिकाओं की गिनती प्रयागराज में की जाएगी। चुनाव संचालन में निर्वाचन अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महेशचंद्र शुक्ल और महामंत्री रमाशंकर त्रिपाठी सक्रिय रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष पृथ्वीराज मिश्र और महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला ने भी शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया। अधिवक्ताओं ने इसे अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़ा अहम चुनाव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें