फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे किनारे दो झोलों से 61 कछुए बरामद, दो पर केस

Fri, 29 Nov 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे पूरे पटई गांव के पास बुधवार की रात पुलिस ने संदिग्ध हालत में पड़े दो झोलों से 61 कछुए बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने कछुए वन विभाग की टीम को सौंप दिए।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना पुलिस को बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पूरे पटई गांव के पास संदिग्ध हालात में दो झोले पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने झोले खोले तो उसमें 61 कछुए बरामद हुए। कछुए मिलने की सूचना पुलिस टीम ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा नागेश कुमार मौर्य, वनरक्षक सचिन पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि पूरे पटई गांव के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए थे।


उनकी बाइक व झोला मौके पर पड़े थे। झोले से कछुए बरामद हुए हैं। इसके चलते वनरक्षक की तहरीर पर सड़क हादसे में घायल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर निवासी शत्रुघ्न व अशोक कुमार के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि कछुओं की तस्करी कर ले जाया जा रहा था। बरामद कछुओं की कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि दर्ज केस की जांच की जा रही है। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि बरामद कछुओं को नियमानुसार कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के बाद गोमती नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें