फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवविवाहिता की सास व भांजी गिरफ्तार, पति की तलाश

Fri, 29 Nov 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को सास व भांजी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पति की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इसस मामले में मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसके लिए फिलहाल पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन



शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर मेहमानपुर गांव निवासी राममनोहर मिश्र के बेटे रोहित की शादी बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित अहीर से महिमा के साथ बीती चार मार्च को हुई थी। बुधवार को सुबह महिमा कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। खबर पाकर पहुंचे मृतका के पिता संजय तिवारी व मां रुपारानी ने पुत्री के पति रोहित, सास सुशीला मिश्र व भांजी कोमल शुक्ला के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस इस मामले में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने मृतका की सास सुशीला मिश्रा व भांजी कोमल शुक्ला को मेहमानपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। मृतका के पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें