फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लू के मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित

Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बलिया जिले में हीटवेव (लू) से मौतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसको देखते हुए जिला अस्पताल में 50 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। सभी सीएचसी में अलग से वार्ड बनाए गए हैं। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य डॉक्टरों को ओपीडी के बाद ऑनकॉल पर रहने को कहा गया है। गर्मी के बढ़ते तेवर के बीच हीट वेव व गर्म तेज हवाओं से लू लगने की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक भी हीटवेव का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी चुके हैं। बुखार, उल्टी-दस्त, और पेट दर्द तथा लू लगने की दशा में तत्काल मरीजों को उपचार मिले, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इमरजेंसी में तैनात कर्मियों को इन मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी समय के बाद आपात स्थिति में निपटने के लिए सोमवार को डॉ. अमित यादव व डॉ. एमके त्रिपाठी, मंंगलवार को डॉ. आरएन रावत, बुधवार को डॉ. हनुमान, बृहस्पतिवार को डॉ. लईक-उल्ल-जमा, शुक्रवार को डॉ. पीतांबर कनौजिया, शनिवार को डॉ.अमन सिंह व रविवार को डॉ. अभय गोयल की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त सभी डॉक्टरों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश देते हुए ऑनकॉल रहने को कहा गया है।
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि जिले में अब तक हीट वेव का कोई भी मामला नहीं आया है। फिर भी एएनएम व आशा बहू को क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी करने के साथ लोगों को जागरूक करके ओआरएस का पैकेट वितरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें