फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैसेंजर संचालन कराने के लिए धरना

Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर मंगलवार को जय किसान आंदोलन, संयुक्त किसान मोर्चा व नागरिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इन मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया।
विज्ञापन

जय किसान आंदोलन अमेठी के जिला कमांडर राम लखन ने बताया कि अमेठी जिले से होकर गुजरने वाली कई पैसेंजर गाड़ियों को बंद कर दिया गया है। जिससे छोटे और हाल्ट स्टेशनों का महत्व कम हो गया है। एकमात्र साधारण गाड़ी का संचालन तो किया गया लेकिन, उसका किराया एक्सप्रेस का कर दिया गया। यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जिला मुख्यालय से कई ब्लॉकों तक के लिए रोडवेज के संचालन की सुविधा नहीं है। बहादुरपुर में जल निगम की टंकी से कर्मचारियों को हटाने से जलापूर्ति बाधित है। बाद में समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें