फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 26 लाख रुपये से पक्की बनेगी 490 मीटर लंबी सड़क

Sat, 23 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के दुलापुर गांव के पास स्थित नेता रोड के खड़ंजा मार्ग को अब पक्का किया जाएगा। गौरीगंज विधायक के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए उसे लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी के बाद इस मार्ग का निर्माण शुरू होगा। इससे क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन



गौरीगंज-मुसाफिरखाना व गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग को करीब पांच किलोमीटर लंबा नेता रोड आपस में जोड़ता है। नेता रोड दुलापुर गांव के पास अन्य दोनों सड़कों से जुड़ जाता है। यह मार्ग कुछ दूर पक्का व कुछ दूर इसमें खड़ंजा लगा है। इस मार्ग से गौरीपुर व आनापुर सहित कई गांवों के बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। मार्ग खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


लोगों की परेशानी को देखते हुए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने पुनर्निर्माण योजना से मार्ग के डामरीकरण की तैयारी की है। करीब 490 मीटर लंबे खड़ंजा मार्ग को पक्का बनाने के लिए 26 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने व धन मिलने के बाद जल्द ही इस खड़ंजा मार्ग के डामरीकरण का काम पूरा किया जाएगा। मार्ग के पक्का होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर मार्ग के निर्माण के लिए शासन से धन की मांग की गई है। धन मिलते ही निविदा के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें