फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 48 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। शनिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट में दो स्वास्थ्य कर्मियों व सीडीओ कार्यालय के एक कर्मी समेत 48 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर की इंडोगल्फ कॉलोनी में एक परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

पांच मई से कोरोना संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन को शनिवार देर रात मिली रिपोर्ट में 48 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। पॉजिटिव मिले लोगों में सीएचसी अमेठी व संग्रामपुर के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी तो सीडीओ कार्यालय की एक महिला कर्मी व जगदीशपुर के इंडोगल्फ कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
रिपोर्ट में भादर व अमेठी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों के नौ-नौ, जगदीशपुर के 14, गौरीगंज के पांच, बाजार शुकुल के तीन, मुसाफिरखाना के चार, संग्रामपुर के दो तथा सिंहपुर व भेटुआ ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित टीमें रविवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,460 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 1,079 उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में दस की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 371 मरीज अस्पताल या अपनी सुविधा के अनुसार होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेट मरीजों के उपचार व निगरानी का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें