फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 हजार परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शैक्षिक सत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 2019-20 से कम रह गई है। यह स्थिति हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या घटने से उत्पन्न हुई है। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 26,589 तो इंटरमीडिएट के 20,452 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण व अन्य परेशानियों को देखते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की तिथि कई बार बढ़ाई गई। विभाग की ओर से अंतिम तिथि पांच जनवरी निर्धारित की गई थी। तिथि समाप्त होने के बाद विभाग ने पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या सार्वजनिक की।
आंकड़ों के अनुसार आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13,771 बालक व 12,684 बालिका (26,455) ने संस्थागत तो 86 बालक व 48 बालिका (134) ने व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन किया है। इस प्रकार हाईस्कूल में कुल संख्या 26,589 है। पिछले वर्ष हाईस्कूल में कुल 27,553 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट में 10,178 बालक व 9,764 बालिका ने संस्थागत (कुल संख्या 19,942) तो व्यक्तिगत में 346 बालक व 164 बालिक (510) ने आवेदन किया है। इस प्रकार इंटरमीडिएट में इस वर्ष पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 20,452 है।
गत वर्ष इंटरमीडिएट में 19,920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्तमान शैक्षिक सत्र में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईस्कूल में 994 परीक्षार्थी कम तो इंटरमीडिएट परीक्षा में 532 विद्यार्थी बढ़ गए। गत वर्ष परीक्षा के लिए 47,473 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि इस बार 47,311 परीक्षार्थी ही पंजीकृत हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 162 कम हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारित करनेे में जुटा है। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण परीक्षार्थियों की संख्या में आंशिक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें