फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। थाने पर नामजद तहरीर देने के बावजूद मुसाफिरखाना पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया। महिला के अनुसार शुक्रवार को उसका पति रिश्तेदारी में गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पट्टीदार ने आकर उसका दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो वह उसका मुंह दबाकर घर के समाने बनी एक कॉलोनी में घसीट ले गया।
इस दौरान उसने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। आरोपी ने यह बात किसी से कहने तथा थाने में रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे जब पति वापस आया तो उसने पूरी बात उसे बताई। फिर दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए लीपापोती कर रही है। जब इस संबंध में कोतवाल परशुराम ओझा ने पूछा गया तो उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें