फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साधन सहकारी समिति में बनाए गए 45 सदस्य

Wed, 06 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सिंहपुर विकास खंड की साधन सहकारी समिति कोटवा नौखेड़ा में बुधवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने किसानों व क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान कुल 45 सदस्य बनाए गए। जिन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने वी पैक्स की जानकारी देते हुए बताया कि एक से 30 सितंबर तक समिति द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें किसानों के साथ साथ अन्य लोग भी समिति का सदस्य बन सकते हैं, जिन्हें खाद बीज के साथ ही सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 89 सक्रिय समितियों में 26320 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि सदस्य बनने के लिए 21 रुपए जमा करने होंगे। वहीं शेयर खरीदने के इच्छुक किसान एक शेयर 100 रुपए के हिसाब से ले सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें