फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 42 डिग्री पारा, लू ने झुलसाया

Mon, 20 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए गमछे से सिर को ढककर जाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और लू का असर रविवार को भी बरकरार रहा। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में गर्मी का असर चरम पर रहा और बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन



गर्मी से बचने के लिए लोग बाजारों में सत्तू का शरबत, खीरा, ककड़ी, नारियल पानी और कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते नजर आए। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर बाद मुख्य बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही कम हो गई। लोग सिर और चेहरा ढककर ही घरों से बाहर निकले। रविवार को सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। लू के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ी।


भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचते रहे, जिससे शहर की प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। जिले के कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही।
विज्ञापन

सुबह से ही कई स्थानों पर बिजली गुल रही, जबकि कुछ इलाकों में अघोषित कटौती भी की गई। लाइन सुधार कार्य के नाम पर हो रही कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम सामान्य स्थिति में बने रहने और तापमान अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें