फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें छात्राएं

Mon, 20 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरीगंज में अत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं। स्रोत: विद्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सशक्त नारी सशक्त भारत की थीम पर 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रविवार को नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के तहत विविध जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे भविष्य में सशक्त भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी, शाहगढ़, जामों, संग्रामपुर, भादर, भेंटुआ, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर स्थित विद्यालयों में छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कैरम, लूडो और चेस जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही आत्मरक्षा के कौशल सीखकर उनका प्रदर्शन किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। वार्डन ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा और सही मार्गदर्शन के जरिये छात्राएं अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें