फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 42 डिग्री तापमान, गर्मी से लोग परेशान

Mon, 18 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज बाजार में धूप से बचाव के लिए गमछे से सिर ढक कर जाते युवक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज धूप के बीच 42 डिग्री तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के चलते लोग दिनभर पसीने से तरबतर होते रहे। हालात यह रहे कि दोपहर होते ही सड़कें और बाजार सूने पड़ गए। तेज धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन



भीषण गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। उमस इतनी अधिक रही कि घरों के भीतर भी लोगों को चैन नहीं मिला। जरूरत पड़ने पर ही लोग पूरे शरीर को ढककर और छाते का सहारा लेकर बाहर निकले। गौरीगंज के व्यापारी विकास ने बताया कि दोपहर में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। मनीरामपुर तिराहे के पास मिले शाहगढ़ निवासी योगेश पांडेय ने बताया कि धूप में कुछ देर खड़े रहना भी मुश्किल हो गया है। प्यास और उमस से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी अजय विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है और गर्म हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।



मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी मौसम शुष्क रहने और तेज पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें