फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर बना काल, महिला की मौत

Mon, 18 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मोहनगंज के फूला गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई/राजाफत्तेपुर। मोहनगंज के फूला गांव निवासी सावित्री (42) शनिवार रात शंकरगंज कस्बे में डंपर की चपेट में आ गईं। हादसे में घायल सावित्री ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



विद्यासागर ने बताया कि शनिवार को उनकी भाभी सावित्री बेटे शिवम और बेटी हिमांशी के साथ बाइक से मायके पूरे बाबा रामदयाल गांव जा रही थीं। शंकरगंज कस्बे में मोटरसाइिकल रोककर भाभी और भतीजी हिमांशी फल खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थीं। भतीजा बाइक पर ही मौजूद था।


इसी दौरान तेज रफ्तार में डंपर आता देख भाभी ने हिमांशी को धक्का देकर बचा लिया, लेकिन खुद डंपर की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को ले जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें