फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौदहकोसी परिक्रमा के लिए 35 बसें, फिर भी सीटों का संकट

Wed, 18 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बस स्टॉप पर खड़ी परिवहन निगम की बस।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा और अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिले से बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा और दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अमेठी और रायबरेली डिपो से 35 बसें लगाई हैं। इनमें अमेठी से 15 और रायबरेली से 20 बसों का संचालन हो रहा है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ रही हैं। बस अड्डों पर सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह से ही बसों के इंतजार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। बस पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में अंदर जाने की होड़ लग जाती है। परिवार के साथ सफर करने वालों को एक साथ सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है, जबकि कुछ अगली बस का इंतजार कर रहे हैं।
गौरीगंज निवासी रामकिशोर ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद बस आई तो उसमें पहले से यात्री भरे थे। सीट नहीं मिलने पर अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है। सुरेश कुमार ने बताया कि परिवार के साथ परिक्रमा में जा रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण बैठने की जगह नहीं मिल रही है। जायस के राजेश तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। विनोद कुमार ने अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की।
विज्ञापन

35 बसों से हो रहा संचालन
अमेठी डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि चौदहकोसी परिक्रमा को देखते हुए अमेठी से 15 और रायबरेली से 20 बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें