फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सरस मेले में 32 समूहों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल

Fri, 27 Nov 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में तीन दिवसीय मेले में स्टॉल का निरीक्षण करते जिला पंच
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसी ने केले के रेशे से उपयोगी सामान तैयार किया तो किसी ने मूंज, कपड़े और जड़ी-बूटियों से अपने हुनर को नया रूप दिया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों तैयार ऐसे ही उत्पाद सरस मेले में आकर्षण का केंद्र बने हैं। गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन 32 समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित मेले में अगरबत्ती, दोना-पत्तल, मोमबत्ती, नमकीन, कॉस्मेटिक सामग्री, स्लीपर, गुड़िया, कैंडी, मूंज के उत्पाद, कपड़े के बैग, केले के रेशे से बने सामान, वर्मी कंपोस्ट और फिनाइल सहित कई उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

महिलाओं ने अपने उत्पादों की जानकारी देने के साथ बिक्री भी की। कार्यक्रम में पांच विद्युत सखियों को विद्युत प्रिंटर और दो स्वयं सहायता समूहों को सीआईएफ के डेमो चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें