अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। लूडो प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला और रिमझिम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में जननी प्रथम, शिखा द्वितीय और सविता तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में अनुराग ने पहला और शुभम सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रिंग प्रतियोगिता में कक्षा 10 की शिवानी प्रथम और कक्षा नौ की शिवानी द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल क्षमता के साथ बौद्धिक कौशल का भी प्रदर्शन किया। शतरंज में प्रतिभागियों ने अपनी चालों और रणनीति से मुकाबला किया तो बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। धानाचार्य बबली ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।