अमेठी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन व मास्क के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे शिवरतनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को कुसुंभी गंाव निवासी रामबली, सीताराम, चंद्रकेश, नीरज, शिवमोहन, सियाराम, राम खेलावन, रामतिलक, केशवराम, मातादीन, माताबदल, शिव कुमार व शत्रुघ्न समूह में बैठे मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार सुबह पुलिस को ईदगाह के पास लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर कस्बा निवासी जहीर, बफाती, घसीटे, नियाज, सरवर, इसराईल, मुमताज, किस्मत, अब्दुल मुजीब, यार मोहम्मद, दोस्त मोहम्मद, मो. उस्मान, रियाज, लतीफ, मुस्ताक, मो. अशफाक व मो. नसीम समूह में मौजूद मिले। सभी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने व घर में रहने को कहा गया है। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।