जगदीशपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को शुक्रवार रात कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा। कुत्ते के हमले में अकीदतमंदों सहित 30 लोग घायल हो गए। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि भगदड़ में कोई घायल नहीं हुआ।
कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने आए अकीदतमंदों की भीड़ में घुसे कुत्ते ने देखते ही देखते लोगों को काटना शुरू कर दिया। लुढि़यावां के काशिफ (22), बलरामपुर कमरौली के निदा (21), बाजारशुकुल के पूरे मरदान के मोहम्मद आमिर (18), निहालगढ़ के सिजा (6), निहालगढ़ के गुलाम दस्तगीर (62), मोहनगंज के मोहम्मद हसनैन (42), बाजारशुकुल के कासिमपुर निवासी इशरत बानो (40), निहालगढ़ के जैनुल आब्दीन (30), कंकूपुर के मोहम्मद कैफ (26), बाजारशुक्ल के महताब खान (30) और नेहा (24) को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
इसी तरह महम्मदपुर के अल्फान (10) व दिलशाद अहमद (28), आदिलपुर के रुद्रा (4), सईदपुर के नदीम (30), बाजारशुकुल की सीमा (25), मोहबतपुर के सर्वेश (13), पूरे राजा के प्राणपति (56), रामलीला मैदान के मोहम्मद मोतीन (25), निहालगढ़ की पूनम (25), जलालपुर की सुषमा (40), घोसियाना की हिना (50), जगदीशपुर की कलावती (40), पालपुर की पुष्पा (30), करीडीह के इरफान (50), जगदीशपुर के अब्दुल (55), निहालगढ़ के अब्दुल कलाम (40), रानीगंज के शीवान (09), बड़ा गांव के कृष्णा (12), उत्तरगांव के कलावती (40) कुत्ते के काटने से घायल हो गए। सभी घायलों ने ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर में जाकर एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाया।