फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Sun, 07 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फुरसतगंज के कुम्हारन का पुरवा गांव निवासी फूलमती की शनिवार को मोहनगंज के जनापुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके पति हनुमतलाल और दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




हनुमतलाल ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ शंकरगंज तिलोई में रिश्तेदार के पास से घर लौट रहे थे। रास्ते में जनापुर के पास अचानक ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में फूलमती की मौके पर ही मौत हो गई। हनुमतलाल और उनके दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं।


इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फूलमती की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें