फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 2,765 कक्ष निरीक्षक कराएंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। इस बार कुल 2,765 कक्ष निरीक्षक लगाए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से 836 शिक्षकों की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटर के 37 राजकीय कॉलेज, 25 एडेड तो 186 वित्तविहीन कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पंजीकृत हाईस्कूल के 28,127 (बालक 14,528 व बालिका 13,599) व इंटर के 20,953 (बालक 10,609 व बालिका 10,344) परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सचिव की ओर से प्रयोगात्मक व लिखित परीक्षा का रोस्टर जारी किया जा चुका है।
परीक्षा रोस्टर जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैयारी में जुटा है। परीक्षा के लिए चिह्नित 83 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक की मांग पर 2,765 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जानी है। इसके लिए डीआईओएस ने इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों को दूसरे स्कूल से परीक्षा के दौरान संबद्ध करते हुए 836 शिक्षकों की मांग बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से की है।
विज्ञापन

डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार बोर्ड परीक्षा में 2,765 शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम चल रहा है। सूची फाइनल होने के बाद शिक्षकों को पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें