फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2750 मरीजों का इलाज

Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ, जहां कुल 2750 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान 15 गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गोसाईगंज पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित राय की मौजू


दगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में डॉ. अनुराधा, डॉ. अशोक पांडेय, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह समेत अन्य स्टाफ तैनात रहा। सुबह 11:30 बजे तक कुल 35 मरीज पहुंचे, जिनमें से 15 की जांच पूरी कर दवाएं वितरित की गईं।

गोसाईगंज गांव निवासी सुंदरम ने बताया कि उन्हें पांच दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं है। कहा कि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दवा दी और बदलते मौसम में विशेष सावधानी रखने की सलाह दी है। मरीज देव नारायन ने बताया कि करीब 15 दिनों से पेट दर्द की समस्या संग सिर दर्द बना हुआ है। बाहर से दवा ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। यहां पर परीक्षण के बाद उन्हें आवश्यक दवा दी गई।
विज्ञापन



मोचवा निवासी बुजुर्ग इंद्रपाल ने बताया कि बुखार, पेट दर्द संग कमजाेरी की वजह से हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान और नियमित दवा लेने की सलाह दी है। पीठीपुर निवासी बुजुर्ग रामलाल ने बताया कि बुखार, जुकाम के साथ गर्दन व जोड़ों में दर्द की समस्या बनी है। चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद दवा दी और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मेले में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया और वायरल संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।




अनुपस्थित फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय का रोका वेतन

जामों के दखिनवारा स्थित पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में मेले 23 मरीजों का इलाज व 10 मरीजों की जांच हुई थी। मेले में फार्मासिस्ट इंदुभूषण, स्टाफ नर्स नीतू मौर्या और वार्ड बॉय आशुतोष सिंह अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकते हुए चेतावनी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें