फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2714 मरीजों का किया इलाज, 31 रेफर

Mon, 28 Oct 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को 30 पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 2714 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही 31 मरीजों को रेफर किया गया। इस दौरान 67 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। महिलाओं व नवजात का टीकाकरण कर गर्भवती महिलाओं को सावधानियां बताई गईं।
विज्ञापन



गौरीगंज सैठा पीएचसी में दोपहर के 12.05 बज रहे थे। डॉ. देवेश पटेल अपने कक्ष में थे। इसी बीच पहुंचे 40 वर्षीय रामकृपाल ने कहा कि डॉक्टर साहब बहुत कमजोरी है। ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। दवा भी खा रहे हैं, लेकिन आराम नहीं मिल रहा। डॉक्टर ने उन्हें चावल, नमक, आलू व चीनी का सेवन नहीं करने की सलाह दी। कहा कि दवा खाएं और व्यायाम करें। 15 दिन बाद दोबारा चेकअप करवाएं।

65 वर्षीय रानी देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब, कई दिनों से खांसी आ रही है। सिरप भी पीया, लेकिन आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने उन्हें जांच कराने को कहा। जांच के बाद डॉक्टर ने दवा देते हुए गर्मी से बचने और सात दिन दवा खाने के बाद दोबारा दिखाने को कहा। सैठा गांव की रमपता ने कहा कि डॉक्टर साहब...पूरे शरीर में दर्द है। हाथ-पैर में ज्यादा दर्द है। जांच के बाद चिकित्सक ने स्टाफ को उन्हें इंजेक्शन लगाने को कहा। अन्य मरीजों ने भी चिकित्सक को दिखाया। मेले में बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। गोसाईगंज पीएचसी में डॉ. सुमित राय, डॉ. शगुफ़्ता परवीन ने 134 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन



उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ में चल रहे आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की भीड़ देख सीएमओ ने भी उपचार शुरू किया। मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 110 मरीजों का उपचार हुआ। बुखार संक्रमित 27 के खून की जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें