फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक स्वस्थ हुए 2,659 कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में इससे जंग जीतने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि जिले में अब तक जहां कोरोना से मात्र 26 मौतें हुई हैं वहीं 2,659 ने कोराना महामारी को परास्त कर लोगों में उम्मीद भी जगाई है। मंगलवार देर रात मिली रिपोर्ट में अलग-अलग ब्लॉक के 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मरीज पांच मई को मिला था। पहला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में मरीज मिलने की रफ्तार लगातार घटती-बढ़ती रही है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम ठोस कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहीत 1,539 नमूनों में से 11 लोग पॉजिटिव मिले तो 1,528 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
इतना ही नहीं मंगलवार को अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए। मंगलवार रात मिली जांच रिपोर्ट में गौरीगंज ब्लॉक के अलग-अलग गांव के तीन, अमेठी व जगदीशपुर ब्लॉक में दो-दो तथा भादर, शुकुलबाजार, शाहगढ़ व सिंहपुर विकास खंड में एक-एक स्थानीय नागरिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में कराते हुए पहले से गठित टीमों को बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,832 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 2,659 ठीक हो चुके हैं तो 26 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 147 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें