अमेठी सिटी। भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा हत्यारोपी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में एक आरोपी कि संदिग्ध परिस्थितियों में पहले ही मौत हो चुकी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव के पास 28 जून को बाजार से घर जा रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान के भाई व भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया था। जिससे अजय सिंह की मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोनू पासी और सागर वर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के करीब 10 दिन बाद नामजद आरोपी मोनू पासी का घर के पास ही खेत में संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला था। दूसरा आरोपी सागर फरार है। एसपी अनूप सिंह ने सागर वर्मा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं।