फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोडने के आरोप में 25 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 25 लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोग अनावश्यक रूप से बाहर घूमते पाए गए थे। पुलिस पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तीन मई तक का लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को अति आवश्यक कार्य को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर मनाही है।
बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो छोटे-छोटे कार्य या बिना मतलब सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला प्रशासन व पुलिस की सख्ती भी इन पर खास असर नहीं डाल पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम जिले की अमेठी पुलिस ने 20, मोहनगंज थाने की पुलिस ने एक तथा गौरीगंज थाने की पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोग बाहर निकलने का कोई उचित कारण नहीं बता सके।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों को केस दर्ज करने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर जमानत देकर घर भेज दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें