फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों से अमेठी पहुंचे 2,486 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पंजाब के अमृतसर व फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से निकलीं दो स्पेशल ट्रेनें शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचीं। अमृतसर से आई ट्रेन में 1,260 तो फिरोजपुर से आई ट्रेन में 1,226 यात्री मौजूद रहे। ट्रेन से उतरने के बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर रोडवेज की आरक्षित बसों से लोगों को उनके गृह जिले के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अमेठी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दो स्पेशल ट्रेनें आईं। इन ट्रेनों से उतरने यात्रियों को सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद उनके गृह जिला भेजने के लिए परिवहन निगम की 60 बसों को लगाया गया था। एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीओ पीयूष कांत राय व तहसीलदार घनश्याम भारतीय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ निर्धारित प्रारूप पर जरूरी सूचनाएं अंकित किया।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को लंच पैकेट, पानी की बोतल देते हुए परिवहन विभाग के विभिन्न डिपो की आरक्षित बसों द्वारा राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जी
गैर प्रांतों से आने वाली ट्रेनों की संख्या रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई है। ऐसे में ट्रेन खाली कराने में की जा रही जल्दी से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। शनिवार को जांच काउंटर पर भी यात्री एक दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें