अमेठी सिटी। तिलोई के राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज में पांच नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह होगा। जिसमें 240 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इसमें तिलोई, सिंहपुर और बहादुरपुर ब्लॉक से 75-75 तथा नगर पालिका जायस के 15 से 18 जोड़े शामिल होंगे।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विवाह उपरांत नवदंपतियों को प्रमाणपत्र और उपहार दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसमें 64 हजार रुपये वधू के खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर व्यय होते हैं।