अमेठी सिटी। 10 से 28 फरवरी तक जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 22.16 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए 1783 टीमों का गठन किया गया है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गत दिवस मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई है। बताया कि स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही फाइलेरिया रोग से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। इसको लेकर स्कूलों में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
गांवों में ग्राम प्रधान के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें अभियान की तारीख ग्रामीणों को खुली बैठक करके दी जएगी। डुगडुगी बजवाई जाएगी। साथ ही कई अन्य विभागों को सहयोग के लिए लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि अभियान को लेकर पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तर्ज पर माइक्रोप्लान बनवाया गया है। अधीक्षकों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।