फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 22.65 फीसदी को लगा टीका, अधीक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तेज करने की कोशिशें जिले में सफल नहीं हो पा रही हैं। गुरुवार को टीकाकरण के लिए जिले में निर्धारित लक्ष्य 6,840 लोगों में सेे मात्र 1,549 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। लक्ष्य का मात्र 22.65 फीसदी ही टीकाकरण होने से नाराज सीएमओ ने सभी अस्पतालों के अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 13 सीएचसी तथा 30 पीएचसी पर अप्रैल माह में 1,27,200 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुरुवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के 6,840 व्यक्तियों को पहली खुराक और 79 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
सभी केंद्रों पर केवल 1,549 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। सभी 79 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। मात्र 22.65 फीसदी ही क्रमिक टीकाकरण होने से नाराज सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने सभी अस्पताल अधीक्षकों को नोटिस जारी कर अप्रैल माह में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें