फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 2.07 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

Wed, 28 Feb 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों को सम्मान निधि की 16 वीं किस्त का तोहफा मिलने जा रहा है। जिले के 2.07 लाख किसानों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपडेट हो चुका है। बुधवार को ई-केवाईसी पूरी करा चुके किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम से निधि अंतरण का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


योजना के तहत जिले में 3,33,534 किसानों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत किसानों के आवेदनों की जांच में पात्र मिले 3,02,535 किसानों को जोड़ते हुए अनुदान राशि उनके बैंक खाते में अंतरित करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई। ई-केवाईसी समेत अन्य जांच पूरी होने के बाद फरवरी माह में सम्मान निधि के पात्र 2,07,821 किसानों को भुगतान करने के लिए उनका डाटा पोर्टल पर फीड किया गया है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन सम्मान निधि अंतरण का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के शुभारंभ करने के बाद किसानों के खाते में दो हजार रुपये पहुंच जाएगा। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को निधि की राशि से फिलहाल अभी वंचित रहना होगा।
विज्ञापन


अपात्रों की जानकारी पर कराई जांच
जब योजना में अपात्रों के लाभान्वित होने का मामला प्रकाश में आया तो जांच कराई गई। जांच के बाद ई-केवाईसी अनिवार्य करते हुए भू-लेख डाटा समेत अन्य अपलोडिंग कराई गई। गांव-गांव अभियान चलाकर कृषि विभाग ने 2,07,821 किसानों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कर दिया।
पात्रों को लाभ दिलाने का प्रयास
किसान अपने स्मार्ट फोन या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा, लें ताकि उनको योजना का लाभ मिल सके। विभाग की कोशिश है कि शत प्रतिशत पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें